कानपुर बाबू पुरवा थाना क्षेत्र म नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

कानपुर -बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:00 बजे एक स्कूल से पढ़ाई करके घर वापस आ रही 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ किया और अपहरण करने का प्रयास किया छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गएआरोपियों के घर जब पीड़ित छात्रा के परिजन शिकायत लेकर गए तो आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट व जान से मार देने की धमकी दिया।पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट लिखने थाना बाबू पुरवा गया परंतु चौकी इंचार्ज बाबू पुरवा कि आरोपियों से मिली भगत होने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई।पीड़ित परिवार ने चौकी इंचार्ज बाबू पुरवा दीपक कुमार चौधरी पर आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपियों से मोटी रकम लेकर उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया बल्कि आरोपियों से मिलकर पीड़ित परिवार के खिलाफ दिनांक 22 जनवरी 2026 को पीड़ित छात्रा के पिता मौसिया मामू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उत्पीड़न किया जा रहा है।पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर से लेकर आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र आई जी आर एस पर प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष अधिकारी द्वारा जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Please follow and like us:
Pin Share