Headlines

वरिष्ठ पत्रकार मुजफ्फर अली लड्डन के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचे पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

इटावा। वरिष्ठ पत्रकार मुजफ्फर अली लड्डन के परिवार में आयोजित मांगलिक वैवाहिक समारोह में राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ पत्रकार मुजफ्फर अली लड्डन के पुत्र आसिफ के विवाह समारोह में पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर कुलदीप गुप्ता संटू ने मुजफ्फर अली लड्डन एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। विवाह समारोह में पारिवारिक आत्मीयता और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:
Pin Share