Headlines

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए गए विद्यार्थी, एसपी सिटी ने दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स

इटावा। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह ने डीपीएस और बलराम सिंह इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।डीपीएस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी बबिता सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और यातायात संकेतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की भी अपील की।इसके बाद काली वाहन मंदिर के पास स्थित बलराम सिंह इंस्टीट्यूट में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विद्यार्थियों और अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।एसपी सिटी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।इस दौरान यातायात प्रभारी संजय कुमार सिंह, टीएसआई सूबेदार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित वाहन चलाने, सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share