ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर की टीम ने मंगलवार को अपने औचक निरीक्षण के दौरान ग्वालियर की 2 क्लीनिको को नियमानुसार संचालित न पाये जाने पर उन्हें शील कर दिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त दोनों क्लीनिको के संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
इन क्लीनिकों को शील किया गया:-
1- बी.के. सिंह, ( हिताक्षी क्लिनिक ) स्थान गोल पहाडिया जो बीएचएमएस हैं ये एलोपैथिक में नियम विरुद्ध इलाज किया जा रहा था ।
2- बन्टी रावत, ( खाटू श्याम क्लीनिक) स्थान मोतीझील ये 12वीं पास हैं एलोपैथिक में इलाज कर रहे थे ।
उक्त दोनों क्लीनिक संचालकों ने सीएमएचओ कार्यालय ग्वालियर में नियमानुसार पंजीयन नहीं कराया है।
टीम में डॉक्टर उमेश मौर्य, शाखा प्रभारी पुरेन्द्र सिंह राजपूत शामिल थे।

