ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक वर्ष से चली आ रही टैरिफ पर चर्चा अच्छे वातावरण में समाप्त हुई और कैट के सभी व्यापारियों ने इस टैरिफ डील का स्वागत किया। साथ ही उद्योपतियों एवं व्यापारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने इसे ‘‘आत्म निर्भर भारत की जीत’’ बताया है।
टैरिफ कटौती से व्यापारियों को बूस्ट मिलेगा एवं अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में भरतीय उत्पाद, रेडीमेड गारमेंटस, आभूषण, ऑटो पार्टस, लेदर ऑफ, मसाले, मशीनरी फर्नीचर आदि स्वदेशी उत्पादनों की जबरदस्त मांग बढ़ेगी। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने ‘‘स्वदेशी खरीदो स्वदेशी बेचो’’ जैसी मुहिम अब भारतीय बाजारों को मजबूती प्रदान करेंगे। भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंध तो मतबूत होंगे ही साथ ही भारतीय प्रोफेशनल को अमेरिका में H1B वीजा की डेट भी शीघ्र दिलाये जाने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से किया है कि वह व्यापारिक हितों के साथ-साथ भरतीय वर्षोें से आ रही कठिनाई से भी निजात दिलाये।
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने केन्द्रीय बजट के लाभ व व्यापार समझौते के द्वारा अधिकतम लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है उसके लिये फरवरी माह में ‘‘मैन्युफैक्चरर्स कॉन्फ्रेस’’ आयोजित करने का निर्णय किया है। हाल ही में एमएसएमई में 10 हजार करोड़ का निवेश व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक कर ट्रेडर से उद्यमी बनने के लिये हम विभिन्न व्यापारिक समझौतों को समझाएंगे और मैन्युफैक्चरर्स का हब कैसे बने इस दिशा में कार्य करेंगे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने भारत अमेरिका व्यापार समझौता, भारत यूरोपीय संघ व्यापार समझौता, भारत यूएई व्यापार समझौता, भारत ऑस्टेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता, भारत मोरिसस आर्थिक सहयोग एवं भगीदारी समझौते पर विस्तृत चर्चा कर मैन्यूफैक्चर्स को उनके लाभों के संबंध में बताएंगे और भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की यात्रा में कैट सहभागी बनेगा।

