भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ और दीपों के साथ की गई आराधना
फिरोजाबाद। शहर के श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय (नवीन जिनालय) में रविवार को अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में 48 दिव्य दीपों की आराधना एवं श्री भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक मंगल पाठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन आयोजन में समाज के अनेक श्रद्धालुजन सपरिवार उपस्थित रहे और जिनालय परिसर भक्ति भाव…

