Headlines

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम

इटावा। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों से सांकेतिक भाषा के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सांकेतिक भाषा के विभिन्न संकेतों, संवाद की मूलभूत विधियों तथा श्रवण बाधित व्यक्तियों से संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने के तरीकों की जानकारी दी गई।अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिसकर्मियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग जनसामान्य, विशेषकर दिव्यांग एवं श्रवण बाधित लोगों की शिकायतों को समझने और उनकी समस्याओं के प्रभावी निराकरण में करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा समावेशी एवं संवेदनशील पुलिसिंग के तहत प्रत्येक व्यक्ति तक पुलिस सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share