Headlines

अधिकार मित्रों ने दी विधिक एवं सरकारी सहायताओं की जानकारी

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( डालसा ) के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं पूर्णकालिक सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला संचालित न्यू कॉलोनी चौगुर्जी में बाल संरक्षण एवं बाल मित्रवत विधिक सेवाएं विषय पर शिविर लगाकर बच्चों एवं उपस्थित शिक्षकों व विद्यालय स्टाफ को पीड़ित, प्रभावित और जरूरतमंद बच्चों को मिलने वाली विधिक एवं सरकारी सहायताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। तथा
अधिकार मित्र संतोष कुमार त्रिवेदी ने कहा कि असहाय और संकटग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी एवं भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा प्रभावित बच्चों के पुनर्वास, भोजन, चिकित्सा और आर्थिक मदद के प्रावधान किए गए हैं, जो आप लोग डालसा और हम अधिकार मित्रों से संपर्क कर उनका लाभ ले सकते हैं। अधिकार मित्र डॉ ज्योति वर्मा ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इसलिए उनकी कोमल भावनाओं के अनुरूप उनकी शिक्षा दीक्षा की जानी चाहिए। प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य है कि वे पहले उन्हें पढ़ाएं लिखाएं और उनकी शादी निर्धारित उम्र अर्थात उनके बालिग होने पर ही करें। अगर बच्चों से मजदूरी कराई तो ये अपराध माना जायेगा। विधिक सेवा विभाग और सरकार ने ऐसे बच्चों के संरक्षण के लिए कानून बनाए हैं, जिनकी आप मदद ले सकते हैं। अधिकार सुधीर मिश्र ने शिविर का संचालन करते हुए सहयोग के लिए विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक शिखा पाल ने भी विद्यालय में शिविर लगाने तथा उपयोगी जानकारी देने के लिए डालसा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर विद्यालय की शिक्षक पूजा श्रीवास्तव समेत भारी संख्या बच्चे और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share