Headlines

कांग्रेसी मेहनत एवं गंभीरता के साथ अपने बूथ को मजबूत करें – जगदीश चन्द्र जांगिड

इटावा। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रतिनिधि के तौर पर बुंदेलखंड मंडल के सर्वेक्षक राष्ट्रीय सचिव सह-प्रभारी उ.प्र. जगदीश चन्द्र जांगिड पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यालय पर जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर ज़िले में कांग्रेस संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जगदीश चन्द्र जांगिड का ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों से उन्होंने सीधा संवाद कर उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी के विचार जाने। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश के अंदर आगामी 2027 के चुनावों को लेकर अपना गहन सर्वेक्षण कर रही है। चूंकि उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति आधारित राजनीति होती है इसलिए यहां हर जनपद में किस जाति का कितना बाहुल्य है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी सर्वेक्षण किया जा रहा है। दो सर्वेक्षण हो चुके हैं और तीसरा अभी चल रहा है इसके पूरा होते ही शीर्ष नेतृत्व आगामी विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता जिस विषम परिस्थितियों से जूझ रही है उसको लेकर उसके पास कांग्रेस पार्टी से अच्छी पार्टी और राहुल गांधी से बेहतर कोई नेता विकल्प के तौर पर नहीं है। भाजपा सरकार से त्रस्त देश की जनता आज राहुल गांधी की तरफ देख रही है इसलिए मेरा सभी कांग्रेसियों से अनुरोध है कि वह संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और मेहनत एवं गंभीरता के साथ अपने बूथ को मजबूत करें। संवाद कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, कुसुम लता उपाध्याय, अरुण यादव, प्रेम किशोर द्विवेदी, करण सिंह राजपूत, अमित त्रिपाठी अंबुज, संजय दोहरे, सतीश नागर, सरवर अली, अरशद अली, शोज़ब रिज़वी, अमन तिवारी, मोहसिन अली, रौनक, इंतख़ाब आलम अमन तिवारी सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share