इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के राजनैतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहें सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जनपद की जसवंतनगर विधानसभा की सीमा पुरेला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री की जन्मभूमि गुजरात के बड़नगर और कर्मभूमि काशी वाराणसी को जोड़ते हुए यह यात्रा आयोजित की गई है। उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख पवित्र नदियों का जल लेकर 10 टोलियों के माध्यम से यह यात्रा बनारस से बड़नगर जा रही है। प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल हैं। यह केवल जल नहीं है, बल्कि यह 25 वर्षों की तपस्या, सेवा और सुशासन का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव जागृत करना है।यात्रा में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जितेंद्र गौड़, यात्रा जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, विधानसभा यात्रा संयोजक व जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, जिला मंत्री राजकमल यादव, प्रीति दुबे, रजत चौधरी, पंकज कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प बाइक यात्रा का ग्राम पुरैला में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

