Headlines

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया घाट और मार्ग का निरीक्षण

इटावा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र में बनाए गए मूर्ति विसर्जन घाट तथा विसर्जन मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share