इटावा-पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में इनफिनिटी लर्न जीनियस ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा-वार आयोजित इस परीक्षा में लगभग 800 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।यह ओलंपियाड विशेष रूप से कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, क्योंकि इसके माध्यम से नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर प्राप्त हुआ।विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर कैलाश चंद्र यादव ने कहा, “इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ विषयों की गहराई से समझ विकसित करती हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने अत्यंत अनुशासन और उत्साह के साथ इस परीक्षा में भाग लिया। ऐसे आयोजन उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं तथा उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाते हैं।”अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में इन्फिनिटी लर्न जीनियस ओलंपियाड का आयोजन

