Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही कर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।एसएसपी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए। प्रत्येक मामले में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस की प्राथमिकता है कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए।

Please follow and like us:
Pin Share