मुरैना (मनोज जैन नायक)। अखिल भारतीय जैसवाल जैन उपरोचियां समाज का 10वां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 दिसंबर 2026 को अम्बाह नगर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन एवं सुचारू संचालन के लिए अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन को मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं विमल जैन राजू एवं संजीव जैन संजू को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतीय जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक, मुरैना ने बताया कि हाल ही में अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में आयोजित सेवा न्यास परिवार के पारिवारिक मिलन समारोह में न्यास के पदाधिकारियों ने आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की जिम्मेदारियों की घोषणा की।
इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, महामंत्री रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन उत्तमनगर दिल्ली, कोषाध्यक्ष सीए शैलेंद्र जैन दिल्ली, प्रतिभा सम्मान समारोह के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक सुदीप जैन गुरुग्राम, संयोजक सुरेश जैन गुरुग्राम तथा मनोज जैन कोटा ने संयुक्त रूप से जिनेश जैन को मुख्य संयोजक तथा विमल जैन राजू एवं संजीव जैन संजू को संयोजक बनाए जाने की घोषणा की।
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के मुख्य संयोजक पद पर जिनेश जैन के मनोनयन की घोषणा का उपस्थित न्यासियों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। न्यास परिवार के शीर्ष नेतृत्व ने जिनेश जैन का स्वागत एवं सम्मान किया। उनके मनोनयन पर इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
500 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान
ज्ञातव्य है कि समाज के बच्चों एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा न्यास परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष अम्बाह नगर में 27 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस समारोह में 500 से अधिक बच्चों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए सेवा न्यास परिवार, प्रतिभा सम्मान टीम एवं अम्बाह जैन समाज द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग दो हजार से अधिक साधर्मी बंधुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। समारोह के माध्यम से समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।
अम्बाह में जिनेश जैन के संयोजकत्व में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

