इटावा। नेविल रोड स्थित अमित कुमार सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा और महिला संगठन मंत्री सुनीता श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।स्वागत कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह वर्मा, राजकुमारी वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान सहित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत

