अमरनाथजी यात्रा हेतु इच्छुक यात्री अपना नि: शुल्क प्रमाण पत्र बनवायें

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी क्रम में अमरनाथजी यात्रियों के लिए विभिन्न चिन्हित अस्पतालों में यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जून – अगस्त 2026 हेतु इच्छुक यात्रियों को निर्धारित प्रारूप पर चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं।

इन चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थानों में बनेंगे नि: शुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र :-

1- जिला चिकित्सालय मुरार, डॉक्टर नरेंद्र लच्छवानी एवं डॉ मुकेश सिंह तोमर
2-सिविल अस्पताल हजीरा डॉक्टर वीरपाल सिंह यादव
3-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर डॉक्टर कमलेश गुप्ता
4- सिविल डिस्पेंसरी हाईकोर्ट सिटी सेंटर डॉक्टर सीमा जयशवाल।
5-सिविल डिस्पेंसरी लधेडी डॉ. पी.एस. बाथम।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि अमरनाथजी यात्रा हेतु इच्छुक यात्री परेशान न हो इसलिए उक्त स्वास्थ्य संस्थाओं में नि: शुल्क प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की है।

Please follow and like us:
Pin Share