हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं संतोष का विषय है कि मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु आवश्यक उपहार भेंट किए गए। आगामी 21 अप्रैल को होने वाले इस विवाह में, पिता के साये के बिना मां पर आए आर्थिक दायित्व को देखते हुए समिति के सदस्यों ने मिलकर सहयोग प्रदान किया। समिति द्वारा भेंट की गई सामग्री – अलमारी, पलंग, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, गद्दा-तकिया, कुर्सी-टेबल, साड़ियां, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक उपहार। बांके बिहारी भगवान की कृपा से इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सम्मानित सदस्य रानू ठाकुर, बबलू सिंधी, राहुल शर्मा, रवि सोनी, राजेश शिवहरे, पांडे जी, दीपक चावला, रोमा शर्मा, रेखा तोमर, नवीन जैन, अमित जैन, कामता प्रसाद शिवहरे, सुदीप सक्सेना, ज्योति जोशी, सुधीर शुक्ला, माधवी चौधरी, अनुज राजावत, सोनल जैन, पूजा शर्मा एवं अन्य सभी सहयोगी। समिति आप सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है। आप सभी के सहयोग से एक बिटिया के नए जीवन की शुरुआत सुखद एवं सम्मानपूर्वक हो सकेगी। सेवा ही हमारा संकल्प — मानवता ही हमारी पहचान
“सेवा ही हमारा संकल्प मानवता ही हमारी पहचान” मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से सेवा का एक विनम्र प्रयास

