इटावा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से 1334.52 लाख रुपये की लागत से नुमायश मैदान स्थित बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीयकरण के लिए आज पर्यटन एव संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने मोमबत्ती जलाकर शिलान्यास किया।
पर्यटन एव संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने शिलान्यास के उपरांत मंच पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं एंव जनता का अभिवादन किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का भाजपा नेता एवं सदस्य पर्यटन परिषद प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, अंशुल अशोक दुबे सहित भाजपा नेताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्रज के मशहूर कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, शिवकांत चौधरी, कमलेश कठेरिया, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विक्रम सिंह बौद्ध, शिव नारायण शाक्य, डा. महेश कुशवाहा, मीनाक्षी चौहान, प्रमिला पालीवाल, प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृपा नारायण तिवारी ने किया।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बुद्धा पार्क के सौन्द्रीयकरण का किया शिलान्यास

