मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया
इंदौर। अंतर्मुखी साधना के प्रतीक मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आयोजन श्रमण चर्या कुटुंब परिवार और अंतर्मुखी गुरु भक्त परिवार द्वारा किया गया, जिसमें श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय तथा श्रीफल जैन न्यूज…

