Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को उन्होंने गंभीरतापूर्वक सुना और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए।एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का आश्वासन भी दिया।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Please follow and like us:
Pin Share