Headlines

गलत खाते में ट्रांसफर हुए 9,160 रुपये पुलिस ने कराए वापस

इटावा। साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुई ₹9,160 की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।ग्राम छिवरौली निवासी अखिलेश सिंह ने 17 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन धनराशि भेजते समय रुपये गलती से गलत खाते में ट्रांसफर हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चकरनगर के साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर कार्रवाई की और पूरी धनराशि वापस करा दी।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस, एसएसपी एवं थाना चकरनगर पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई में निरीक्षक बलराम मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर विमलेश कुमार की भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share