इटावा। थाना चकरनगर पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित की पूरी ₹92,100 की धनराशि वापस करा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर ठगी की रकम को ट्रेस और होल्ड कराया।
चकरनगर निवासी मोहित कुमार ने 22 जून को साइबर क्राइम पोर्टल पर ₹92,100 की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए 21 अगस्त को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
रुपये वापस मिलने पर मोहित कुमार ने पुलिस और एसएसपी का आभार जताया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर विमलेश कुमार शामिल रहे।पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
साइबर ठगी में गंवाए 92,100 रुपये पुलिस ने कराए वापस

