इटावा। थाना चकरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से रास्ते में गुम हुए ₹12 हजार कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई कार्रवाई से मोबाइल स्वामी को राहत मिली।नगला चौप निवासी अभिषेक कुमार का REALME NARZO 60X 5G मोबाइल 4 जून को रास्ते में गिर गया था। काफी तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना चकरनगर में सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल का विवरण CEIR पोर्टल पर दर्ज कराकर उसकी बरामदगी के प्रयास शुरू किए।पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 21 अगस्त को मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम का आभार जताया।
कार्यवाही में निरीक्षक बलराम मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर विमलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा CEIR पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की है।
CEIR पोर्टल की मदद से 12 हजार का गुम मोबाइल बरामद

