Headlines

सावन के अंतिम सोमवार पर बनेंगे 11000 पार्थिव शिवलिंग, यमुना किनारे ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव का होगा अलौकिक श्रृंगार

इटावा। सावन के चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को यमुना नदी के किनारे श्री ग्यारह रुद्रेश्वर मंदिर पर 11000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व पूजन श्रद्धालु करेंगे वहीं
सांयकाल भगवान के भव्य व दिव्य अलौकिक श्रृंगार के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। युवाओं की टीम ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण और बाबा के अलौकिक श्रृंगार की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं।
कार्यक्रम की तैयारी में जुटे युवा कौशिक गुप्ता और उज्जवल श्रीवास्तव ने बताया कि सावन के चतुर्थ सोमवार पर इस बार सुमेर सिंह किले के पास स्थित प्राचीन श्री ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सुबह 8:00 से 11000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा शिवलिंग निर्माण के बाद पूजन अर्चन होगा और विधि विधान के साथ शिवलिंग का पावन यमुना नदी में विसर्जन भी किया जाएगा। शाम 5:00 बजे जहां ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा वही भक्तों को बाबा बर्फानी के भी दर्शन कराए जाएंगे बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों को गुफा से होकर गुजरना पड़ेगा।आयोजकों ने बताया कि वैसे तो प्रतिदिन और सावन के सोमवार पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है लेकिन इस बार चतुर्थ सोमवार को होने वाला श्रृंगार काफी अदभुद होगाबाबा बर्फानी कीशिवलिंग की तरह ही यहां पर भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।उन्होंने नगर वासियों से पार्थिव शिवलिंग निर्माण और बाबा के विशेष श्रृंगार दर्शन करने की अपील की है ।

Please follow and like us:
Pin Share