रक्षाबंधन के पर्व पर एसएसपी ने सपरिवार पहुंचकर रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ मनाया कलाई मे बंधवाई राखी
इटावा- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सपरिवार पहुंचकर प्रशिक्षणरत रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ त्यौहार को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षियों ने परंपरागत विधि से एसएसपी को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफलता की मंगलकामनाएं…

