ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक चलाया जाएगा रहा है , जिसके तहत आज दिनांक 17.09.2025 को बाल भवन सिटी सेंटर ग्वालियर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर में ग्वालियर के सांसद माननीय भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आज 17.09.2025 को राष्ट्रव्यापी शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा धार मध्य प्रदेश में किया जायेगा, जिसका प्रसारण ग्वालियर में भी किया जायेगा उन्होंने बताया कि
महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण समग्र प्रगति का केंद्र स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान है इस अभियान का उद्देश्य देश एवं प्रदेश की महिलाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है, इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा ।
इस अभियान की प्रमुख गतिविधियां- निम्नानुसार हैं-
1-महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरो का आयोजन किया जाएगा जिसमें एनसीडी के तहत् मुख , ग्रीवा और स्तन कैंसर, शुगर, बी.पी. आदि की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा –
2- मातृ एवं शिशु देखभाल हेतु जन-जागरूकता संबंधित गतिविधियां की जायेंगी जिसमें नारे लेखन लेखन किया जायेगा, साथ सोशल मीडिया, समाचार पत्रों का सहयोग के साथ महिलाओं की काउंसलिंग भी की जायेगी।
3-जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन पर सत्र का आयोजन किया जाएगा।
5- निक्षय मित्र नामांकन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जायेंगी।
5- रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन भी किया जायेगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉक्टर दीपाली माथुर ने बताया कि दिनांक 17.09.2025 को बाल भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है उसमें विशेषज्ञ महिला चिकित्सको द्वारा महिलाओं की जांच की जाकर काउंसलिंग की जायेगी जिन्हें रेफर की जरूरत होगी उन्हें रेफ़र कर जांच एवं उपचार कराया जायेगा, साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ पिंक कॉर्नर बनाया जा रहा है एवं महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की जायेगी, महिलाओं को स्वस्थ डाइट एवं योगा से सम्बंधित विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को समझाईश दी जायेगी।
जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया ने बताया कि उक्त अभियान की सफलता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है,उन्होंने बताया कि 17.09. 2025 से 02.10.2025 तक शहरी 6 एवं ग्रामीण 21 कुल 27 शासकीय अस्पतालों में शिविर लगेंगे ।
1- शहरी क्षेत्र – सिविल अस्पताल बिरला नगर 19.9.2025 , शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 20.9.2025, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीगंज 20.9.2025 , शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीनदयाल नगर 22.9.2025 , सिविल अस्पताल हेम सिंह की परेड 29.9.2025, सिविल अस्पताल हजीरा 1.10.2025
2-ग्रामीण क्षेत्र – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरई 19.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुलैथ 20.9.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटई 24.9.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर 27.9.2025 , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना 29.9.2025 , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर 23.9. 2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट 25.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटीला 26.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पार्सल 29.9.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरजा 30.9.2025 सिविल अस्पताल डबरा 17.9.2025 ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलौआ 18.9. 2025, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीमक 22.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियावटी 23.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवई 26.9.2025, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर 27.9.2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्लहारी 01.10.2025, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंतरी 18.9.2025, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर 24.9.2025, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार 25.9. 2025 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनगढ़ 30.09.2025 ।
ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम आरोग्य मन्दिरो में भी स्वास्थ्य शिविर लगेंगे, अधिक जानकारी के लिए अपने सीएचओ, एएनएम, आशा से जानकारी ले सकते हैं।