Headlines

केंद्रीय कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

इटावा। केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा तलाशी व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं जेल प्रशासन की ओर से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share