इटावा। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा करमगंज, पंजाबी कॉलोनी से भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सिख समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु महाराज के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव प्रदर्शित किया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति, सेवा और स्वागत का उत्साह देखते ही बन रहा था।शोभा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को अपने सिर पर धारण कर श्रद्धापूर्वक पालकी साहिब में विराजमान कराया। इसके उपरांत गुरुद्वारा गुमटी, कानपुर कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह कालरा ने इटावा कमेटी के सदस्यों के साथ पंज प्यारों को माल्यार्पण कर एवं मत्था टेककर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक देव जी के संदेश ‘अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौ मंदे’ को भजनों, चित्रों, स्लोगन और झांकियों के माध्यम से प्रसारित किया गया। पूरे मार्ग में ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे गूंजते रहे। फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन और नमन करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। मुख्य ग्रंथी की देखरेख में गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा एवं सम्मान की परंपरा निभाई गई।शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने सड़क पर पानी का छिड़काव कर झाड़ू लगाया और गुरु महाराज के स्वागत में फूलों की चादर बिछाई। विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी लोगों ने स्वागत किया। पंज प्यारों के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा और सेवा भाव पूरे मार्ग में दिखाई दिया।नगर कीर्तन में पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं ने पारंपरिक युद्ध कला गतका के शानदार और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों तथा गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित मनोहारी झांकियों ने शोभा यात्रा की भव्यता बढ़ाई।शोभा यात्रा पंजाबी कॉलोनी बस स्टैंड तिराहा, नेविल रोड, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, झूलेलाल कॉलोनी होते हुए शास्त्री चौराहा से गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब पहुंची। मार्ग में सिख परिवारों, सिंधी समाज और अन्य समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
शास्त्री चौराहा पर सुरेश अरोरा, राजेश अरोड़ा, ममता अरोड़ा, संजीव लूथरा, वंदना लूथरा, मंजरी अरोरा, राजेंद्र भसीन, अंजू भसीन, मनोज तोलानी, पप्पन सिंधी और मोहन सिंह ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बच्चों को चिप्स, बिस्किट और टॉफियां वितरित कीं। इसी क्रम में सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, कुलदीप कौर, तरनपाल सिंह कालड़ा, जसदीप सिंह कालड़ा, दिलप्रीत कौर, अमोलक सिंह, अजीत सिंह, मंजीत सिंह छाबड़ा, तरनजीत सिंह कालड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, बहादुर सिंह छाबड़ा, चिंटू छाबड़ा, मिंटू मोंगा, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, साहिब सिंह कालरा, सतनाम अरोड़ा, सुरजीत सिंह कालरा, तीरथ सिंह टुटेजा, मन्नत टुटेजा, गुरबचन सिंह, दलजीत सिंह, मनमीत सिंह एवं सुरजीत सिंह ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वाले लोगों को तरनपाल सिंह कालरा, जसवीर सिंह पप्पी एवं मंदीप सिंह ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित तथा कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह सहित पुलिस टीम को भी सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।गुरुद्वारा पहुंचने पर कमेटी अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा सहित उपस्थित संगत ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में शांति, एकता तथा प्रभु भक्ति का संदेश प्रसारित करना ही प्रभात फेरी एवं शोभा यात्रा का मूल उद्देश्य है। गुरु महाराज के सिद्धांत ‘नाम जपो, बंड छको और किरत करो’ सेवा, साझा करने और मेहनत से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।पालकी साहिब की सेवा में दीपेन्द्र सिंह अरोड़ा, मन्नत टुटेजा, रौनक कालरा, एकस कालरा, गुरसिमरत, सिदक टुटेजा, सिमर टुटेजा, कुशल प्रीत सिंह, अमृत अरोरा, वंश मलिक एवं प्रभजीत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।वहीं गुरुग्रंथ साहिब जी की शोभा यात्रा एवं गुरुद्वारा व्यवस्थाओं में प्रदीप सलूजा, जगजोत सिंह कालड़ा, अन्तप्रीत सिंह, वंश अरोड़ा, ऋषि लूथरा, विजय कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, कमलेश पाल, राजू गुलाटी एवं दीपक गुप्ता ने सक्रिय सहयोग किया।
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा, सर्व समाज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

