Headlines

पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

इटावा -श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के स्वागत में महेंद्र कौर अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, ऋषि अरोड़ा, प्रिया अरोड़ा, सतनाम सिंह अरोड़ा, अमृत सिंह मामा, संजय गुप्ता, कबीर सिंह अरोड़ा, प्रदीप सलूजा एवं गुरप्रीत कौर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धाभाव से सहभागिता की।
इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर श्रद्धालुओं में उत्साह, श्रद्धा और सेवा भाव देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के प्रेम, सद्भाव, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया

Please follow and like us:
Pin Share