इटावा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित नवीन मंडी परिसर में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा ईवीएम रखे जाने के लिए प्रस्तावित स्थान और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक इंतजाम समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियों को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

