Headlines

नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की,गंगादास जी की बड़ी शाला में मना नन्दोत्सव

ग्वालियर। ” नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की – हाथी दीने घोड़ा दीने और दीनी पालकी ” की मनोहारी ध्वनि से सिद्ध पीठ श्री गंगा दासजी की बड़ी शाला का सभागार उस समय गूंज उठा जब भागवत की स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत महा पुराण की कथा में भगवान श्री कृष्ण के नन्दगाँव पहुचने पर नन्दबाबा द्वारा उत्सव मनाते हुये बधाई बाँटी गई। नन्द बाबा के रूप में बड़ी शाला के श्रीमहंत पूरन वैराठी पीठाधीश्वर
स्वामी श्री रामसेवक दास जी महाराज जी महाराज ने भक्तों को बधाई लुटाई।

कथा प्रवक्ता वृंदावन वासी श्री मुकेश पचौरी जी महाराज.ने श्री ऋषभदेव जी महाराज के अवतरण के प्रसंग से कथा का शुभारंभ करते हुये सूर्यवंश में भगवान श्री राम के अवतार का वर्णन किया । इसी क्रम में चन्द्रवंश की वंशावली का मनोहारी बर्णन करते हुये भगवान श्री कृष्ण के अवतरण का प्रसंग सुनाया। “भये प्रकट कृष्ण भगवान जेल दरम्यान मुरलिया बाले, खुल गये जेल के ताले। “श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर संगीत की लहरियों पर श्रोतागण झूमते रहे। कथा श्रवण करने अंचल से संत समाज का आने का सिलसिला जारी है। कथा विराम पर आरती करने बालों में परीक्षितः – श्रीमती मुन्नी कटारे.श्रीमती कमल तिवारी, श्रीमती सरोज दुबे, उर्मिला तिवारी, प्रज्ञा, कांता कपरोलिया , मंजू तिवारी, नीतू तिवारी, हेमलता कटारे, नीता कटारे, भूमिका, पूजा, मेघा तिवारी,आदि उपस्थित रहे। कथा में आज दिनांक 03 को श्री कृष्ण लीला और गोवर्धन पूजा होगी। श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
राधा कृष्ण रासलीला मंडल वृंदावन से पधारे हुए

रासधारीयों के द्वारा श्याम सगाई का मंचन किया.
उसमे मैय्या यशोदा जी के द्वारा राधाजी खेलते खेलते वृंदावन मे आई और यशोदा मैय्या ने राधाजी की गोद भरी. इसमे मुख्य श्रोता श्रीमती मायादेवी गुप्ताजी के द्वारा सामग्री यशोदा मैय्या को उपलब्ध कराई. इस मनोहर झांकी का सभी भक्तों ने मिलकर पूजन व आरती की

Please follow and like us:
Pin Share