आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव: जितेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर- मानस भवन, ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अब एक ईमानदार और मजबूत विकल्प** की ज़रूरत है, और वह विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप में तैयार है।

*जनहितैषी नीतियों की बदौलत* दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात की जनता ने आप पर विश्वास जताया, और अब मध्यप्रदेश की जनता भी बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश में *शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, किसानों और युवाओं* की हालत बदतर होती जा रही है।

श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश में दोनों पारंपरिक पार्टियाँ आपस में मिली हुई हैं, इसलिए कोई भी जनता के मुद्दों पर संघर्ष नहीं कर रहा।
प्रदेश में फैले व्यापक भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा को लेकर आम आदमी पार्टी ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।

ग्वालियर की सड़कों पर भ्रष्ट्राचार की मोटी परत

श्री तोमर ने ग्वालियर की जर्जर सड़कों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि **ग्वालियर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़कों के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए, लेकिन हालत आज भी बद से बदतर है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि **ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में बन रही सड़क उद्घाटन से पहले ही दरक गई, जो भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की जीती-जागती मिसाल है। दूसरी ओर नाला टैपिंग योजना में 1500 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ, परंतु आज तक कोई दोषी जेल नहीं गया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा – मध्यप्रदेश मे तो ओवरब्रिज भी 90 डिग्री पर बनाए जाते हैं– यह दर्शाता है कि शासन प्रशासन की क्या गुणवत्ता है।

अनुभवहीन मुख्यमंत्री और काग़ज़ी नेतृत्व

श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अनुभवहीन और रबर स्टाम्प हैं, जो कोई भी निर्णय स्वयं नहीं लेते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया, वोटर्स को पैसे और वस्तुओं से प्रभावित किया, और कांग्रेस ने भी भाजपा का खुलकर साथ दिया।

उन्हें जानकारी मिली है कि **कांग्रेस प्रत्याशियों को ₹44 करोड़ चुनावी चंदा सिर्फ आप को हराने के लिए दिया गया। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी को भाजपा से मात्र 2% कम वोट मिले।

अब होगा जनसंघर्ष तेज

श्री तोमर ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर और अधिक आक्रामक तरीके से संघर्ष करेगी। हम दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश की जनता को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठन को मज़बूत करने के लिए उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया और प्रदेश में व्याप्त अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया। आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश महिला विंग मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश सह सचिव अमित शर्मा, कुलदीप बाथम, शैलेन्द्र भादौरिया, मोहन पाल, यशवंत पटवारी, भूपेन्द्र पांडे, विनोद वर्मा, जिला अध्यक्ष अमिताभ पांडे, मनोज कुशवाह,विरु सिसौदिया, मनीष रत्नाकार, सापन भारद्वाज, मनोज जाटव, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे

Please follow and like us:
Pin Share