ग्वालियर — पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविलास द्वारा क्षत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1,2,3,4 और 5 के नेतृत्व में चार शहर के नाके पर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में जुलूस के रूप में एकत्रित होकर चार शहर के नाके पहुंचे और वहां पर उन्होंने भाजपा होश में आओ रामविलास होश में आओ भाजपा मुर्दाबाद रामविलास मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि कि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सत्ता के मद में मदमस्त है उन्होंने कहा कि कभी यह सेना पर उंगली उठाते हैं कभी शहीद लोगों की परिजनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा नेताओं का शगल बन गया चाहे वह पहलाद पटेल हो जगदीश देवड़ा हो फाल्गुनी सिंह कुलस्ते हो या भाजपा के अन्य नेता हो उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि भाजपा नेता अनर्गल टिप्पणी करते जा रहे हैं और भाजपा का हाई कमान उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है इससे प्रतीत होता है कि भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी और मोहन यादव के ईसारे पर ही सेना को और जनता को अपमानित भाजपा द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा भाजपा पहले हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का काम करती थी जब इसमें सफल नहीं हुई तो अब वह जातियों को जातियों से लड़ने का कार्य करने पर उतर आई उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहै बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 7 दिन के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने रामविलास पर कठोर कार्रवाई नहीं की तो भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेगी उन्होंने मांग करते हुए समाज में विदेवेस पूर्ण बातें फैला कर समाज को बांटने का काम कर रही है इन पर तुरंत मुकदमा कायम होना चाहिए उन्होंनेकहा की मंदसौर की घटना से भाजपा के चला चेहरा और चरित्र की भी पोल खुल गई है पुतला दहन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू राजपूत लक्ष्मी नारायण कुशवाहै अशोक सिंह सिकरवार रणवीर सिंह चौधरी रचना कुशवाहा रविन्द्र सिंध,प्रताप सिंह कुशवाह एड अर्जुन सिंह चंदेल भरत मांझी दीपक बघेल विवेक पाण्डेय जीतू चौहान गजेन्द्र आर्य दिलीप सिंह कुशवाह भगवती प्रसाद धर्मवीर प्रजापति मनीष मन्ना धर्मेश शर्मा तोहिद अहमद जीतू खटीक अभिषेक श्रीवास विजय दिवाकर मनोज राजपूत धर्मवीर राठौड़ मनीष शर्मा राधे श्याम शर्मा दीपक पचौरीया शहजान मंसूरी अंसार खान नितेश सिंह कार्तिक पटेल शानू रामू कुशवाह अजित गोस्वामी नितेश बाथम उत्कर्ष शर्मा पंकज राजपूत दीपक बेस रेनू शर्मा वर्षा शर्मा ओम गोंडिया मौजूद रहे
क्षत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा चार शहर के नाके पर पूर्व मंत्री का पुतला दहन
