ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में 6.10.2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर के द्वारा शासकीय हरिदर्शन (व्ही सी) उत्तर माध्यमिक विद्यालय लश्कर में किया गया। साथ ही ग्वालियर
जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालायें, आदिवासी आश्रम, छात्रावास, मदरसों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में खिलाई गई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राम कुमार गुप्ता ने कृमि संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कृमि परजीवी होते हैं जो जीवित रहने के लिए मनुष्य की आंत में रहते हैं और शरीर के ज़रूरी पोषक तत्वों को खाते हैं जिससे बच्चों में पेट दर्द,भूख में कमी, कमजोरी,थकान,खून की कमी(एनीमिया ), कुपोषण, तथा शारीरिक विकास के प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कृमि नाशक दवा का सेवन करने से आंतों में मौजूद कृमि को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है जिससे बच्चों में एनीमिया में कमी एवं पोषण में सुधार होता है, शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है, बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ती है, पढ़ाई लिखाई और खेलकूद में उनके प्रदर्शन में बढ़ोतरी होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने कहा कि कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए केवल दवा का सेवन ही नहीं वल्कि व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना भी जरूरी है। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा या अन्य पात्र लक्षित हितग्राही (किशोर, किशोरियां,20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं ) गोली खाने से छूट गये हैं तो उन्हें 9 अक्टूबर माप अप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री विजय कुमार पिपरोलिया द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में कोई भी कार्यक्रम विभाग द्वारा स्कूल में किया जाता है तो स्कूल द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर एपीडेमोलाजिसट डॉ महेन्द्र पिपरोलिया, जिला पोषण समन्यवक डॉ रूपल श्रीवास्तव ,डीसीएम एम एस खान, जिला आईईसी सलाहकार शिखा सहाय, संभागीय समन्यवक एवीडेंस एक्शन रजनीश सक्सेना एवं विधालय के टीचर एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
सीएमएचओ ने किया हरिदर्शन स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

