Headlines

तेजाब हमला पीड़ितों के अधिकारों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार कर्म क्षेत्र इण्टर कालेज में शिविर का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र सिंह की उपस्थिति में छात्राओं, महिला शिक्षको व स्टाफ को तेजाब हमला पीड़ितों के अधिकार व उनको प्रदान की जाने वाली सहायता के विषय में जानकारी दी गई। अधिकार मित्र डा. ज्योति वर्मा ने बताया कि तेजाब हमला गंभीर अपराध है। पीड़िता को निःशुल्क इलाज, मुआवजा, पुनर्वास और निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है। पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सहायता ले सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस व अस्पताल को सूचना देने और पीड़ित की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया।उन्होंने 28 नवंबर को होने वाली चालान संबंधी विशेष लोक अदालत और 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। कालेज की शिक्षिकाएं ममता शुक्ला, श्वेता आर्या, सरिता देवी समेत छात्राएं उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share