Headlines

बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ की गोष्ठी एसपी सिटी ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

इटावा। जनपद में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने की।गोष्ठी में एसपी सिटी ने व्यापारियों से बाजारों में लगने वाली भीड़ और दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने से उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से आपसी समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। एसपी सिटी ने समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही व्यापारियों एवं उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस अथवा उच्चाधिकारियों को दें, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share