Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से प्रार्थना पत्र लेकर उनकी शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share