Headlines

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने जीते पदक एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में मेडल पहनाकर किया सम्मानित

इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन की छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में दोनों छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मिनर्वा पब्लिक स्कूल, आसनद, करनाल हरियाणा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा टिंकल ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही टिंकल का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार SGFI प्रतियोगिता जनवरी 2027 में रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी।वहीं विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा मानवी ने अंडर-11 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टिंकल को आगामी SGFI प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
टिंकल की कोच ललिता यादव एवं दीक्षा ने भी उसकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह एवं अलका सिंह ने भी छात्राओं के नियमित अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण को इस सफलता का आधार बताया।पुलिस मॉडर्न स्कूल परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगी।

Please follow and like us:
Pin Share