Headlines

शास्त्री चौराहा पर धरने पर बैठे सपाई, केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मंगलवार को में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौराहा पहुंचे और धरने पर बैठकर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’, विधायक राघवेंद्र गौतम और प्रदेश सचिव गोपाल यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ‘हल्ला बोल’ के नारे लगाते हुए अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।सपा नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज और उसके मत का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share