Headlines

परिवार परामर्श केंद्र में समझाइश के बाद चार दंपतियों में हुआ सुलह-समझौता-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। छोटी-छोटी बातों को लेकर टूटने की कगार पर पहुंचे चार परिवारों को पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ‘नई किरण’ ने फिर से एक सूत्र में जोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई आयोजित की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित सुनवाई के दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी संवाद, समझदारी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया गया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।सुलह-समझौता कराया गया। इनमें ममता पत्नी सोनू निवासी उदी, सृष्टि पत्नी मोनू निवासी ग्राम चौभन, डॉली पत्नी आकाश निवासी मुलायम नगर तथा खुशबू पत्नी अनिल निवासी मालाजनी शामिल हैं।सुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि परिवार समाज की महत्वपूर्ण इकाई है। छोटी-छोटी बातों को संवाद और समझदारी से सुलझाकर रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि पारिवारिक विवादों को बढ़ाने के बजाय आपसी बातचीत और समझदारी से समाधान का प्रयास करें। ‘नई किरण’ कार्यक्रम का उद्देश्य बिखरते परिवारों को जोड़कर उन्हें सुखी एवं सामान्य पारिवारिक जीवन की ओर वापस लाना है।

Please follow and like us:
Pin Share