इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। एसएसपी ने फरियादियों से उनकी शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी ने एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं और प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

