Headlines

क्षमावाणी पर्व पर कार्यकर्ताओं, वृद्धजनों एवं तपस्वियों का सम्मान सुंदर मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ, राजीव जैन ने बताया क्षमावाणी पर्व का महत्व

फिरोजाबाद। श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति, जलालपुर द्वारा रविवार को जैन भवन, चौकी गेट, फिरोजाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, वृद्धजनों एवं तपस्वियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वीर जैन एवं परी जैन द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं भावपूर्ण मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात श्री सतेंद्र जैन ‘सोली’ द्वारा मंच का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव जैन, आर.के. कॉलेज ने क्षमावाणी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमा जैन धर्म की महान परंपरा है। क्षमावाणी पर्व हमें आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम, मैत्री एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का मंच संचालन राहुल जैन ‘इसौली’ ने किया।समारोह में वृद्धजन सम्मान समारोह के अंतर्गत चार वृद्धजनों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया, जिनमें से दो सम्मानितजन उपस्थित रहे, जिनका समिति द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।वहीं तपस्वी सम्मान समारोह में बेला, तेला एवं दशलक्षण पर्व के लगभग 12 तपस्वियों का सम्मान किया गया। तपस्वियों को सम्मानित कर उनकी तपस्या एवं धार्मिक साधना के प्रति समाज की ओर से श्रद्धा व्यक्त की गई।समाजहित के कार्यों में खरौआ महासमिति का निरंतर सहयोग
श्री दिगम्बर जैन खरौआ महासमिति, फिरोजाबाद द्वारा समय-समय पर समाजहित एवं सामाजिक एकता से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। इसी क्रम में श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति, जलालपुर को भी महासमिति का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है। समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में महासमिति की सहभागिता रही है। मेला समिति जलालपुर ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं निरंतर सहयोग के लिए खरौआ महासमिति के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में महावीर जयंती–2027 के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ‘जॉली’ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में जलालपुर मेला महोत्सव की सराहना करते हुए मेला समिति एवं सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मंदिर समिति जलालपुर के संस्थापक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जैन, निदेशक रमेश चंद्र जैन ‘भगत जी’ तथा मंदिर समिति जलालपुर के अध्यक्ष मनीष जैन, न्यू तिलक नगर भी उपस्थित रहे। अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।समारोह के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने क्षमावाणी पर्व के अवसर पर एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहते हुए परस्पर क्षमा याचना की और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जलालपुर मेला महोत्सव समिति की युवा टीम, कार्यकर्ताओं, महिला मंडल एवं सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों, तपस्वियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share