ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर की टीम ने बुधवार को अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर दो क्लीनिक बंद कराया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने 2 अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिको को मंगलवार को बंद किया , उन्होंने बताया कि भितरवार ग्वालियर में स्थित प्रियांशी क्लीनिक के नाम से सुनील 12वीं पास जो अपनी क्लीनिक चलाते हैं जिसमें वह एलोपैथी में इलाज करते हैं सीएमएचओ की टीम ने इनकी टीम ने मौके पर ही बंद कराया , वहीं भितरवार में ही गजेन्द्र सिंह (बीएससी नर्सिंग) जो कि शिव क्लीनिक के नाम से क्लीनिक को अनाधिकृत रूप से चलाते हैं जिसे सीएमएचओ की टीम द्वारा मौके पर ही बंद कराया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जायेगी।
सीएमएचओ की टीम ने बिना पंजीयन एवं अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिको को किया बंद

