Headlines

नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स में हुआ फाइलेशियल लिटरेसी सेमीनार का आयोजन

इटावा।नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स के टैगोर ऑडीटोरियम में इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम फाइनेंशियल लिटरेसी सेशन पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।सेमीनार का शुभारम्भ सेवी ट्रेनर देवराज गुप्ता कम्पनी सेक्रेटरी वाइस चेयरमेन अंकित तिवारी एवं प्राचार्य एनजीआई द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता देवराज गुप्ता द्वारा बीबीए एंव बीसीए छात्र/छात्राओं को दीर्घकालीन वित्त विनियोग के बारे में जानकारी दी गयी।उन्होने बताया कि धन जीवन में सभी कमा लेते है जो जीवन में योजनावद्व तरीके से इनवेस्ट करते है वही अपने लक्ष्य को पाते है और अपने सपनो को सच कर पाते है।इस सेसन का उद्देश्य फाइनेशियल मार्केट का ओवर व्यू बचत और निवेश म्यूचुअल फण्ड और ईटीएफ के वारे में विस्तार में जानकारी देने का था। उन्होने साइवर क्राइम डिजिटल अरेस्ट और म्यूल बैकिंग से छात्र/छात्राओं को सावधान रहने की सलाह उदाहरण के माध्यम से स्पष्ट की। कॉलेज के प्राचार्य योगेश कुमार ने बताया इस प्रकार के सेमीनार छात्र/छात्राओं को नई नई जानकारियॉ प्रदान कराते है,और भविष्य में भी हम इस प्रकार के सेमिनार का आयोजन कराने के लिये प्रतिबद्व है।सेमिनार को सफल बनाने में डा.सुमन लता बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल,बीबीए प्रवक्ता डॉ.श्वेता सिंह मु.शारिफ, योगीराज पुरवार,जयन्त यादव एवं चन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share