इटावा। दीपावली के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इटावा पुलिस ने जनपद में अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीयूजी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास यदि कहीं अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इटावा पुलिस के अनुसार जनपदवासी 24 घंटे निम्न मोबाइल नंबरों पर सूचना या शिकायत दर्ज करा सकते हैं
9454418420, 9454417451 पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक विधिक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध आतिशबाजी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना किसी विलंब के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि समय पर दी गई एक सूचना किसी बड़े हादसे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण व बिक्री की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 24 घंटे दे सकेंगे सूचना, पहचान रखी जाएगी गोपनीय

