इटावा। सिंगर रौनक सिंह के आगामी पंजाबी-हिंदी रोमांटिक गाने ‘बिल्ली अख’ को देश की एक बड़ी म्यूजिक कंपनी ने मंजूरी दे दी है। गाने को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है। गाने की शूटिंग नवंबर 2026 में गुड़गांव और दिल्ली में की जाएगी। रौनक सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स को अब तक दो बड़ी म्यूजिक कंपनियों से मंजूरी मिल चुकी है।‘बिल्ली अख’ में रौनक सिंह एक बिल्कुल नए किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि गाने का म्यूजिक भी स्वयं रौनक सिंह ने तैयार किया है। पंजाबी और हिंदी के रोमांटिक अंदाज में तैयार किए जा रहे इस गाने को युवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया जाएगा।रौनक सिंह इससे पहले शेमारू, केडीपी म्यूजिक और माइंड म्यूजिक सहित कई बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म के साथ काम कर चुके हैं। उनके गाने 150 से अधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा वह कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम कर चुके हैं।‘बिल्ली अख’ के वीडियो प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जोडी सैम प्रोडक्शन संभालेगा। प्रोडक्शन टीम इससे पहले चर्चित धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’, देश की बड़ी म्यूजिक कंपनी सोनोटेक और 500 से अधिक म्यूजिक वीडियो के साथ काम कर चुकी है। गाने के निर्देशन की जिम्मेदारी जोडी सैम और अवनी यादव संभालेंगे।गाने के लेखक निशांक रायपुरिया और कंपोजर अनिकेश कुमार हैं। गाने का आधिकारिक प्रोमो दिसंबर 2026 में जारी किए जाने की तैयारी है। इसके बाद ‘बिल्ली अख’ को जल्द ही एक बड़े म्यूजिक चैनल के माध्यम से रिलीज किया जाएगा।रौनक सिंह के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर संगीत जगत में खासा उत्साह है और प्रशंसक उनके नए अंदाज को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सिंगर रौनक सिंह के ‘बिल्ली अख’ को बड़ी म्यूजिक कंपनी की मंजूरी

