Headlines

वामा सारथी ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

इटावा। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, परिसर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वामा सारथी की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा की धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।शिविर में होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप एवं वामा वेलनेस कैंप के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम इटावा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी वामा सारथी तथा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाओं, आई ड्रॉप तथा जलने-कटने में उपयोगी दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।इस दौरान सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं, पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों तथा तनाव आदि को लेकर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।
वामा सारथी की ओर से बताया गया कि पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य, कल्याण और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ के सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया

Please follow and like us:
Pin Share