Headlines

स्व. प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित

इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के संरक्षक एवं वरिष्ठ कवि स्व. प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी (सेवानिवृत्त लिपिक, परिवहन विभाग) की प्रथम पुण्यतिथि पर पक्का बाग, इटावा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस अवसर पर उनके पुत्र कुमार अंकुल बाजपेयी एवं कुमार अनुरूप बाजपेयी तथा भतीजे प्रकाश बाजपेयी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने स्व. बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन चरित्र और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि स्व. प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी सरल, सहज एवं साहित्यप्रेमी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर समिति के प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, राजेंद्र देव दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share