भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म और क्षमा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। प.पू. नवाचार्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में विश्व मेत्री सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
यह आयोजन दिनांक 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे से मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर, भोपाल (म.प्र.) में होगा। आयोजन में समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की एवं भगवान आदिनाथ कुंडलपुर के बड़े बाबा के चित्र के सानिध्य में सभी समाज श्रेष्ठी श्रद्धालु उत्तम क्षमा की आराधना करेंगे।
सब से क्षमा सबको क्षमा।
इस ऐतिहासिक महोत्सव में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर
विशेष अतिथि —*
चेतन कश्यप कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन
विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन
श्रीमती कृष्णा गौर राज्य मंत्री, म.प्र. शासन
श्रीमती मालती राय महापौर, भोपाल
श्री आलोक शर्मा सांसद, भोपाल
श्री राहुल कोठारी प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी
श्री रामेश्वर शर्मा विधायक, भोपाल
श्री भगवान दास सबनानी विधायक, भोपाल
कार्यक्रम का निर्देशन ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा के मार्गदर्शन में होगा।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आह्वान किया है कि इस सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर “मिच्छामी दुक्कडम” की भावना से क्षमा आराधना कर अतिशय पुण्य के भागी बनें। एवं नमोस्तु शासन को जयवंत करें।
समर्पित भक्तो अवश्य आना, अतिशय पुण्य कमाना…*
प्रचार प्रमुख – राजेश जैन दद्दू, इंदौर

