इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को थाना कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबीता सिंह एवं सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यशंवत सिंह ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लालबहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण किया।पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने तथा निष्पक्षता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस स्टॉप व क्राइम इंस्पेक्टर , एलआईयू के अधिकारी व कर्मचारी टीम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कोतवाली परिसर में मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

